निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी, इनको दिया मौका...

woman died in road accident

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी, इनको दिया मौका...

रायपुर। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी महापौर पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। रायपुर महापौर के लिए पार्टी ने दीप्ति दुबे को प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा जगदलपुर से मलकीत सिंह गैंदु, चिरमिरी से पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल, अंबिकापुर में अजय तिर्की चुनाव लड़ेंगे। वहीं बिलासपुर में प्रमोद नायक कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट होंगे। कोरबा में उषा तिवारी, राजनांदगांव में निखिल द्विवेदी, दुर्ग में प्रेमलता पोषण साहू, धमतरी में विजय गोलछा और रायगढ़ में जानकी काटजू को कांग्रेस ने मेयर का टिकट दिया है। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए भी सूची जारी कर दी गई है।