मैच में उर्वशी रौतेला का ऑरी संग डांस, देखें नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन

Urvashi Rautela dances with Auri in the match, see the funny reactions of netizens

मैच में उर्वशी रौतेला का ऑरी संग डांस, देखें नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन

इंदौर। उर्वशी रौतेला अपनी हालिया तेलुगू फिल्म डाकू महाराज के लिए चर्चाओं में हैं। इसके साथ ही उनका गाना डाबिडी डिबिडी भी खूब सुर्खियों में है। हाल ही में उर्वशी ने दुबई में हुए इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान इस गाने पर सोशल मीडिया स्टार ओरी के साथ परफॉर्म किया।

इस वायरल वीडियो को साझा करते हुए ओरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि "इंडो-पाक मैच में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय।" इसके बाद उनकी पोस्ट में यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने कहा कि "कोहली ने 100 रन बनाए, लेकिन डाकू महाराज ने 105 करोड़ बनाए।"

एक दूसरे यूजर ने लिखा, "पहली भारतीय अभिनेत्री, जो ओरी के साथ डाबिडी डिबिडी पर डांस कर रही हैं।" कई दूसरे कमेंट्स में उर्वशी के डांस और ओरी के साथ उनकी जोड़ी को लेकर फैंस ने खुशी जताई।