19 साल की लड़की ने रेपिडो बाइक ड्राइवर बॉयफ्रेंड को दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला, सहेलियों से संबंध पर नाराज थी

19-year-old girl killed her Rapido bike driver boyfriend by strangling him with a dupatta, was angry over his relationship with friends

19 साल की लड़की ने रेपिडो बाइक ड्राइवर बॉयफ्रेंड को दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला, सहेलियों से संबंध पर नाराज थी

इंदौर। एक चौंकाने वाली घटना में मंगलवार को दोपहर इंदौर शहर में 19 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट युवती ने अपने 23 वर्षीय रेपिडो बाइक संचालक लिव इन पार्टनर युवक की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं ही थाने में पहुंचकर युवती ने आत्मसमर्पण कर दिया। उसने भंवरकुआं थाना पुलिस को बताया कि अपने लिव इन पार्टनर को इसलिए मारा, क्योंकि उसके उसकी सहेलियों के साथ संबंध थे। इस बात से नाराज होकर वह पार्टनर से संबंध खत्म करके जाना चाहती थी लेकिन वह जाने नहीं दे रहा था।

हत्‍या के पहले हाई वोल्‍टेज ड्रामा चला

आरोपित और मृतक शहर में राजीव गांधी चौराहा के पास किराए के मकान में रह रहे थे। यहां घटना से पहले दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।

पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो कमरे में युवक का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपित मेकअप आर्टिस्ट कृष्णा सिसौदिया को गिरफ्तार कर लिया।

उसके लिव इन पार्टनर संस्कार पंडोरिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि पुलिस को संदेह है कि घटना को अंजाम देने में युवती के साथ कोई और भी शामिल रहा होगा।

लेकिन इससे युवती ने इन्कार किया है। पुलिस ने शव पलटाया तो शरीर पर नाखून के निशान भी दिखे। इससे साबित होता है कि दोनों में धक्की-मुक्की भी हुई।