Sultan में सलमान खान की 'आरफा' बनने वाली थीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, इस वजह से अनुष्का शर्मा ने किया था रिप्लेस

This Bollywood actress was going to play Salman Khan's 'Aarfa' in Sultan, Anushka Sharma replaced her for this reason

Sultan में सलमान खान की 'आरफा' बनने वाली थीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, इस वजह से अनुष्का शर्मा ने किया था रिप्लेस
नई दिल्ली। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सुल्तान (Sultan) बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) के साथ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने लीड रोल निभाया था।
फिल्म में अनुष्का शर्मा आरफा की भूमिका में दिखाई दी थीं जो पेशे से एथलीट होती है। उन्हें इस फिल्म के लिए काफी सराहा गया था। मगर क्या आपको पता है कि अनुष्का इस रोल के लिए कभी भी पहली पसंद नहीं थीं। जी हां, खुद सलमान ने एक बार रिवील किया था कि सुल्तान के लिए पहली च्वॉइस कोई और अभिनेत्री हैं।

ये अभिनेत्री थीं सुल्तान के लिए पहली च्वॉइस

ये अभिनेत्री हैं टैलेंटेड मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur)। साल 2022 में मृणाल को-स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ फिल्म जर्सी का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के मंच पर आई थीं। इस दौरान सल्लू मियां ने शाहिद को बताया था कि सुल्तान के लिए पहले मृणाल ठाकुर पहली पसंद थीं। यह सुनकर जर्सी स्टार दंग रह गए थे।

इस वजह से रिजेक्ट हुई थीं एक्ट्रेस

सलमान खान ने यह भी बताया था कि आखिर क्यों मृणाल ठाकुर फिल्म के लिए फाइनल नहीं हुई थीं। उन्होंने कहा था कि वह इस फिल्म को लेकर डिस्कस करने के लिए उनसे और अली अब्बास से मिलने उनके फार्महाउस भी गई थीं। वह फिल्म के लिए कास्ट हो जातीं, लेकिन उनका शरीर एथलीट की वजह से न लगने के कारण वह फाइनल नहीं हुईं पाई थीं।


सुल्तान के लिए किसी ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी जो शरीर से फिट और एथलीट दिखे। उस वक्त मृणाल काफी पतली थीं। जिसकी वजह से वह रोल के लिए फिट नहीं बैठ रही थीं।

मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्में

टीवी से बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में नाम कमाने वालीं मृणाल के पास इस वक्त लाइनअप में कई फिल्में हैं। वह सन ऑफ सरदार 2, डकैत: ए लव स्टोरी, है जवानी तो इश्क होना है, पूजा मेरी जान और धूम 4 जैसी फिल्मों में नजर आ सकती हैं। उनकी फिल्म डकैत इसी साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।