16 से 22 दिसंबर के बीच ये फिल्में और वेब सीरीज होंगे ओटीटी पर रिलीज, यहां देखें लिस्ट

These films and web series will be released on OTT between 16 and 22 December, see the list here

16 से 22 दिसंबर के बीच ये फिल्में और वेब सीरीज होंगे ओटीटी पर रिलीज, यहां देखें लिस्ट

 इंदौर। ये सप्ताह काफी मनोरंजक से भरपूर होने वाला है। कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर हर तरह के सिनेमा प्रेमियों के लिए इस सप्ताह शानदार वेबसीरीज व मूवीज रिलीज होने वाली है। ऐसे में वीकेंड पर आप इन वेबसीरीज और मूवीज को देखने का प्लान बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए इस तरह की मूवीज व वेबसीरीज लेकर आए हैं, जो इस सप्ताह रिलीज होने वाली हैं।

इंग्लिश टीचर एक अमेरिकी वेबसीरीज है, जो कि 18 दिंसबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यह वेबसीरीज के एक टीचर और स्टूडेंट्स के रिश्तों पर आधारित है।

जियोसिनेमा पर कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज ‘मूनवॉक’ रिलीज होने वाली है। कॉमेडी-थ्रिलर पसंद करने वाले 20 दिसंबर को देख सकते हैं। इस सीरीज में रोमांच, ट्विस्ट और कॉमेडी का तड़का है।

यह एक अमेरिकी कॉमेडी टेलीविजन सीरीज हैं। यह 20 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। कॉमेडी से भरपूर इस सीरीज के 5 सीजन आ चुके हैं।

वॉर से जुड़ी फिल्मों व वेबसीरीज को पसंद करने वालों के लिए अमेरिकी वॉर ड्रामा 'द सिक्स ट्रिपल एट' शानदार अनुभव लेकर आ रही है। यह नेटफ्लिक्स पर 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

पानी एक मलयालम मूवी है, जो कि 20 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म समाज से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाएगी। यह सोनी लिव पर रिलीज होगी।