कलेक्टर निर्देश पर किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान

The problems of farmers were solved on the instructions of the collector

कलेक्टर निर्देश पर किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान

खेतों में शुरू हुई बिजली आपूर्ति

कोंडागांव।  साप्ताहिक जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार  संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक जांच के पश्चात निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यवाही की जा रही है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और आवेदकों को राहत मिल रही है।

गत जनदर्शन में बड़ेराजपुर विकासखण्ड के ग्राम रामपुर के किसानों ने कलेक्टर के समक्ष शिकायत की थी कि खेतों में विद्युत पोल, तार और ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बावजूद विद्युत आपूर्ति प्रारंभ नहीं की गई है। किसानों ने बिजली लाइन चालू करने का निवेदन किया था।

कलेक्टर के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा गुरुवार को सभी छह किसानों के खेतों में मीटर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अब किसान अपने खेतों में सिंचाई कर पा रहे हैं। जिला प्रशासन की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई और समस्या के समाधान से संतुष्ट किसानों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।