मृतक के परिजन को मिली आर्थिक सहायता
Financial assistance given to the family of the deceased
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 04 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चंगोरी खार जिला दुर्ग निवासी पीलूराम यादव की विगत 07 अक्टूबर 2023 को गाय चराते समय जहरीले सांप के काट लेने से उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. पीलूराम यादव के पिता दानीराम यादव को 04 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।






