बौखलाए नक्सलियों ने मुखबिरी आराेप लगाकर कर दी ग्रामीण की हत्या, सड़क पर लाश फेंककर फैलाई दहशत

The frustrated Naxalites killed the villager accusing him of being an informer, spread terror by throwing his body on the road

बौखलाए नक्सलियों ने मुखबिरी आराेप लगाकर कर दी ग्रामीण की हत्या, सड़क पर लाश फेंककर फैलाई दहशत

बीजापुर। बस्तर में सुरक्षा बल से सीधी मुठभेड़ में लगातार मात खा रहे नक्सली बौखला गए हैं। वे निकाय और पंचायत चुनावों से पहले दहशत फैलाने में लगे हैं। ग्रामीणों के बीच डर का वातावरण बनाए रखने के लिए कायरना हरकत करते हुए एक आदिवासी ग्रामीण की मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशामुंडी गांव के रहने वाले 41 साल के ग्रामीण भदरू सोढ़ी पिता हिड़मा की 26 जनवरी की शाम को कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। इसके बाद उसकी लाश को सड़क पर ले जाकर फेंक दिया। घटनास्थल से नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी की ओर से जारी पर्चा बरामद हुआ है।

मुखबिरी का लगाया आरोप

इसमें नक्सलियों ने भदरु को गद्दार का साथ देने, सलवा जुड़ूम में काम करने और पार्टी की सूचना पुलिस को देने के आरोप लगाए हैं। भैरमगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर माले की जांच शुरु कर दी है। ज्ञात हो कि सुरक्षा बल के नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली संगठन को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

साथ ही नक्सलियों के कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैंप के निर्माण से नक्सलियों का आधार क्षेत्र सिमट रहा है। नक्सली इस खीझ में आम निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं, ताकि उनका वर्चस्व बना रहे।

इस साल की मुठभेड़ और मारे गए नक्सली

तीन जनवरी: ओडिशा से सटे गरियाबंद जिले के सोरनामाल जंगल में तीन नक्सली ढेर।

चार जनवरी: दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ में पांच नक्सली ढेर।

नौ जनवरी: तेलंगाना से सटे सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर हुए तीन नक्सली मारे गए।