छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज मैनपुर का प्रथम स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
The first foundation day and felicitation ceremony of Chhattisgarh Pensioner Society Mainpur was concluded with great joy
छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज मैनपुर का प्रथम स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
माननीय विधायक जनक राम ध्रुव बने आजीवन सदस्य, गरियाबंद जिला इकाई ने किया संरक्षक घोषित
मैनपुर (गरियाबंद), 29 अप्रैल 2025
छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज तहसील शाखा मैनपुर का प्रथम स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह बड़े उत्साह के साथ साहू समाज भवन मैनपुर में संपन्न हुआ। इस गरिमामयी आयोजन के मुख्य अतिथि बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव एवं जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज गरियाबंद एन.के. वर्मा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण एवं माँ कर्मा की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर जिला व तहसील इकाई गरियाबंद के वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में विधायक जनक राम ध्रुव एवं एन.के. वर्मा का संस्थान की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही, सेवानिवृत्त पेंशनर्स, 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठजन तथा माह में जन्मदिवस मनाने वाले सभी पेंशनर साथियों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विशेष उपलब्धि: विधायक जनक राम ध्रुव बने आजीवन सदस्य
इस ऐतिहासिक अवसर पर माननीय विधायक जनक राम ध्रुव ने छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज मैनपुर शाखा की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इसके पश्चात सर्वसम्मति से उन्हें छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज, जिला गरियाबंद का संरक्षक घोषित किया गया।
कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष टीकम सिंह कपिल, जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप साहू, के.के. निर्मलकर, एस.पी. मानिकपुरी, गोकुलराम साहू, के.एल. सोनवानी, थनवार ठाकुर, महेश्वर प्रसाद दुबे, देवेंद्र कुटारे, नोहर सिंह वर्मा, बलवंत सुखदेव एवं महेश कुटारे सहित बड़ी संख्या में पेंशनर साथी शामिल हुए।
समारोह के दौरान माननीय विधायक को पेंशनर भवन हेतु मांग पत्र भी सौंपा गया।
कार्यक्रम के अंत में श्री एल.आर. बरीहा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत सभी उपस्थित जनों ने पाहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।






