कलेक्टर ने नगर निगम में किया ध्वजारोहण
The collector hoisted the flag in the municipal corporation
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं प्रशासक नगर निगम संजय अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि हमारे देश में गणतंत्र है और देश का विधान लागू है, जिससे हमें व्यापक अधिकार मिले है। हमें गरिमामय जीवन जीने के लिए मौलिक अधिकार प्राप्त हुए हैं। वही संविधान में हमें कर्तव्य भी प्रदान किए गए है। उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है तथा समाज की बेहतरी के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान देने की जरूरत है। हमारे तिरंगे की आन-बान-शान बनी रहे और सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित नगर पालिक निगम राजनांदगांव के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।






