कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

The collector hoisted the flag at his residence

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

राजनांदगांव।  कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल, संयुक्त कलेक्टर  हितेश्वरी बाघे, परिजन एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।