कलेक्टर ने सेमलनार में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों से की चर्चा

The collector discussed with the villagers in the public meeting organized in Semlanar

जगदलपुर। प्रशासन द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का आंकलन करने सहित जनसमस्याओं के निराकरण के लिए विकासखंडों में ग्राम पंचायतों में जनचैपाल का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हरिस एस ने बुधवार को विकासखण्ड बस्तर के ग्राम पंचायत सेमलनार में आयोजित जन चैपाल का निरीक्षण किया। जन चैपाल में उन्होंने स्कूल की व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था, बच्चों का जाति प्रमाण पत्र निर्माण की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार की उपलब्धता, बच्चों और लक्षित माताओं का स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच, दवाइयों की उपलब्धता, संस्थागत प्रसव, पेयजल व्यवस्था, हैंड पंप, सोलर ड्यूल पंप, जल जीवन मिशन के कार्यों, उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न सामग्री की नियमित उपलब्धता, बिजली की उपलब्धता, राजस्व और पंचायत विभाग के मैदानी अमलों की ग्राम पंचायत में उपस्थिति, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं, मनरेगा, पीएम आवास योजना के सर्वे, आवास योजना की प्रगति, सामाजिक पेंशन का भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड के साथ ही  ग्रामीण स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की गांव में नियमित उपस्थिति का संज्ञान लिया।

      ग्राम पंचायतों में आयोजित जनचैपाल में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी सहित विकासखण्ड स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों के दलों द्वारा सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में शिक्षा, आँगनबाडी, राशन व्यवस्था, जल जीवन मिशन,सड़क, पेयजल, बिजली, स्कूल,आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता, स्वास्थ्य जांच इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सहायता कार्यक्रम पेंशन भुगतान, पशु टीकाकरण स्थिति का जायजा लिया गया। वहीं चैपाल में ग्रामीणों से चर्चा कर मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, सीईओ जनपद श्री चुरेंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने बस्तर ब्लॉक के  मुख्यालय में स्थित सद्भावना भवन में  ब्लॉक के सभी दलों के द्वारा शासकीय संस्थानों का निरीक्षण और चैपाल में की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने सेमलनार और अन्य जगहों के उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न भंडारण समय पर नहीं करवाने के लिए फूड इंस्पेक्टर को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए, साथ ही कुड़कानार के पीडीएस दुकान सेल्समैन को परिवर्तित करवाने के निर्देशित किए। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र, आश्रम छात्रावास में त्रि-फेस विद्युत व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।