कलेक्टर ने पालकों से बच्चों के मोबाइल लत को दूर करने की अपील की

The Collector appealed to the parents to remove the mobile addiction of children.

कलेक्टर ने पालकों से बच्चों के मोबाइल लत को दूर करने की अपील की

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण पखवाड़ा (9 से 23 अप्रैल) पर जिले के नागरिकों से अपील किया है कि बच्चों और माताओं के सर्वांगीण विकास के लिए उनके पौष्टीक खानपान पर ध्यान दिया जाए वहीं बच्चों के द्वारा बहुत ज्यादा समय तक मोबाइल में गेम खेलने, यूट्यूब और फेसबुक में वीडियो, शॉर्ट्स को देखने की आदत (लत) को कम करने के लिए पालकों को प्रभावी कदम उठाने की अपील की है ताकि जिले में बच्चे और माता स्वस्थ हो और कुपोषण मुक्त हो।