लुढ़कते सिक्के को पकड़ने दौड़ा बच्चा कुएं में गिरा
The child ran to catch the rolling coin and fell into the well.
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सात साल के बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्चा पांच रुपये के सिक्के से खेल रहा था। सिक्का लुढ़कने लगा तो वह पकड़ने दौड़ा। इसी दौरान वह कुएं में जा गिरा। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। वहीं उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के गजनाई गांव का है। यहां 7 साल का मासूम कान्हा पांच रुपये के सिक्के के साथ खेल रहा था. खेल-खेल में जब सिक्का लुढ़कने लगा तो कान्हा ने सिक्के को पकड़ने के लिए पीछे-पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। सिक्के को पकड़ने की कोशिश में कान्हा घर के पास के कुएं में गिर गया। इससे बच्चे की मौत हो गई।






