सुशासन तिहार ने सुरडोंगर के किसानों के चेहरे पर लाई मुस्कान

Sushasan Tihaar brought smiles on the faces of the farmers of Surdongar

सुशासन तिहार ने सुरडोंगर के किसानों के चेहरे पर लाई मुस्कान

समस्या के त्वरित समाधान के लिए ओकेश कुमार, सुन्हेर सिंह और केसरी बाई ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

बालोद। जिले के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र में रहने वाले किसान  ओकेश कुमार, सुन्हेर सिंह और केसरी बाई के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहा। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में इन तीनों किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया। इस कार्ड ने न केवल उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने का रास्ता खोला, बल्कि उनके चेहरों पर एक नई उम्मीद की मुस्कान भी ला दी। ये तीनों किसान लंबे समय से अपनी खेती को और बेहतर बनाने के लिए संसाधनों की तलाश में थे। सुशासन तिहार के प्रथम चरण में उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था, और आज समाधान शिविर में उनके आवेदनों के निराकरण की जानककारी देकर, उन्हें यह कार्ड सौंपा गया। इस कार्ड के जरिए अब वे कृषि कार्य हेतु ऋण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे खेती के लिए बीज, खाद, और उपकरण खरीदने में आसानी होगी। साथ ही यह कार्ड उनके लिए एक मजबूत सहारा बनेगा।

किसान  ओकेश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, यह कार्ड हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं। अब हम अपनी खेती को और बेहतर कर सकेंगे और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। वहीं, सुन्हेर सिंह ने बताया कि इस कार्ड से वे नई तकनीकों को अपनाने और फसल की पैदावार बढ़ाने की दिशा में काम कर सकेंगे। केसरी बाई ने भी इस सुविधा के लिए सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे जैसे छोटे किसानों के लिए यह बहुत बड़ी मदद है। इन किसानों ने अपने आवेदन के त्वरित निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों के लिए एक नई रोशनी लेकर आई है। सुशासन तिहार और समाधान शिविर जैसे कार्यक्रमों ने न केवल उनकी समस्याओं का समाधान किया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने का हौसला भी दिया। किसान क्रेडिट कार्ड के साथ किसान ओकेश, सुन्हेर और केसरी बाई अब अपने सपनों को साकार करने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाएंगे।