प्रकरणों को त्वरित निराकृत करने के निर्देश
Instructions for speedy disposal of cases
उत्तर बस्तर कांकेर, 17 मार्च 2026 कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे द्वारा मंगलवार को समय-सीमा की बैठक ली गई, जिसमें पीएम पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल, शासन स्तर से प्राप्त पत्रों एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की गई तथा सभी आवेदनों को तेजी से निराकृत करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में समय-सीमा में निराकृत करने वाले पत्रों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की गई तथा सभी प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शासकीय अधोसंरचना निर्माण के लिए जमीन का चिन्हांकन करने हेतु अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। हाउसिंग बोर्ड द्वारा सभी ब्लॉक मुख्यालयों में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए जमीन का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर अंतागढ़ ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।






