प्रेशर IED विस्फोट में STF जवान घायल, रायपुर रेफर

STF jawan injured in pressure IED blast, referred to Raipur

प्रेशर IED विस्फोट में STF जवान घायल, रायपुर रेफर

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सोमवार को IED विस्फोट में STF जवान घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी, इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED में जबरदस्त विस्फोट हो गया।

विस्फोट की चपेट में आने से एक STF जवान घायल हो गया। सूत्रों के मुताबिक, घायल जवान को तुरंत मौके से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कैंप लाया गया, जहाँ प्रारंभिक इलाज के बाद उसे चॉपर से रायपुर के हायर सेंटर भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र मीना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवान की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां नक्सलियों की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी हैं। यह घटना नक्सलियों की बौखलाहट और सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव को दर्शाती है।