जुंगेरा एवं नगर पंचायत चिखलाकसा में समाधान शिविर

Solution camp in Jungera and Nagar Panchayat Chikhlakasa

जुंगेरा एवं नगर पंचायत चिखलाकसा में समाधान शिविर

बालोद। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बालोद विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल मैदान जुंगेरा एवं डौण्डी विकासखण्ड के कार्यालय भवन नगर पंचायत चिखलाकसा में 10 मई 2025 को ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी  चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि बालोद विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल मैदान जुंगेरा में 10 मई को समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बालोद विकासखण्ड के ग्राम परसदा, सांकरा (ज), दरबारी नवागांव, जगन्नाथपुर, घुमका, कोहंगाटोला, तरौद, मनौद, खेरथाडीह, जुंगेरा, भोथली, ओरमा, बघमरा, डेंगरापार, खैरतराई के निवासी समाधान शिविर में शामिल होंगे। इसी तरह नगर पंचायत चिखलाकसा में कार्यालय भवन नगर पंचायत चिखलाकसा में नगर पंचायत के समस्त वार्डों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।