आकांक्षी जिला तथा विकासखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 29 अगस्त को

Review meeting of Aspiring District and Block Program on 29th August

आकांक्षी जिला तथा विकासखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 29 अगस्त को

महासमुंद, 27 अगस्त 2025 संयुक्त सचिव भारत सरकार नई दिल्ली एवं जिले के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी, आकांक्षी जिला कार्यक्रम श्रीमती अलरमेलमंगई डी की अध्यक्षता में 29 अगस्त 2025 को दोपहर 03ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया है। बैठक में आकांक्षी जिला कार्यक्रम तथा आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग द्वारा तय किए गए सूचकांकों की प्रगति के संबंध में समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को नियत तिथि एवं समय पर निर्धारित जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।