रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव बने राज्य निर्वाचन आयुक्त, BP SINGH का कार्यकाल पूरा

Retired IAS Manoj Srivastava becomes State Election Commissioner, BP SINGH's term ends

रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव बने राज्य निर्वाचन आयुक्त, BP SINGH का कार्यकाल पूरा

भोपाल. एमपी के नए राज्य निर्वाचन आयुक्त होगे रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव. सामान्य प्रशासन विभाग ने आज शाम को इस आशय के आदेश जारी कर दिए है. इससे पहले आयोग के आयुक्त रहे बसंत प्रताप सिंह का 6 माह का अतिरिक्त कार्यकाल 31 दिसंबर पूरा हो गया है. जिसके चलते राज्य शासन ने आज ही राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नई नियुक्ति के आदेश जारी किए.

रिटायर्ड आईएएस मनोज श्रीवास्तव के पहले इस पद पर पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा व रिटायर्ड एसीएस मलय श्रीवास्तव की भी दावेदारी थी. इसके पहले 30 सितम्बर को पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा के रिटायरमेंट के दिन उन्हें नया राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाए जाने के आदेश जारी होने वाले थे. राज्य निर्वाचन आयोग में इसकी तैयारी भी कर ली गई थी और बीपी सिंह ने स्टाफ को हाई-टी देकर स्वयं को कार्यमुक्त भी बता दिया था. लेकिन अनुराग जैन के मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी होने के बाद समीकरण बदल गए. इसके बाद वीरा राणा को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनने का फैसला टल गया. इससे पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त रहे बीपी सिंह का कार्यकाल 30 जून 2024 को खत्म हो गया था. उस वक्त सरकार ने किसी नए आयुक्त को नियुक्ति न देते हुए बीपी सिंह को ही पद पर बने रहने के आदेश जारी किए थे. इसमें कहा गया था कि राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यकाल पूरा होने के बाद 6 माह तक पद पर बने रह सकते हैं.