सर्किल स्टेशन लोधीपारा के अध्यक्ष बने राजेन्द्र जंघेल
Rajendra Janghel became the president of Circle Station Lodhipara
महिला अध्यक्ष बनीं सविता जंघेल
रायपुर। लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर के अधीनस्थ सर्किल स्टेशन लोधीपारा पं. क्रं.2066 में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमान कृष्ण कुमार सिंगौर एवं पर्यवेक्षक बंधु जंघेल और योगेश जंघेल की उपस्थिति में 6 जुलाई को पालकी रेस्टोरेंट स्टेशन लोधीपारा में निर्वाचन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें महिला एवं पुरूष पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया। निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। सर्किल अध्यक्ष राजेन्द्र जंघेल, उपाध्यक्ष बाल मुकुंद चंदेल, सचिव सतीश जंघेल, कोषाध्यक्ष प्रकाश जंघेल एवं संयुक्त सचिव मधुसूदन जंघेल चुनें गए।
इसी प्रकार सर्किल में महिला पदाधिकारी में सर्किल अध्यक्ष श्रीमती सविता जंघेल, उपाध्यक्ष श्रीमती नीता जंघेल, सचिव श्रीमती पम्पा चंदेल, कोषाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या जंघेल, संयुक्त सचिव श्रीमती लक्ष्मी जंघेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन कार्यक्रम में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अधीन जंघेल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देकर कहा कि समाज के सभी सदस्य गण समाज सेवा एवं अन्य सेवाओं के माध्यम समाज को आगे बढ़ने के उद्देश्य से अपना अपना योगदान दे रहें है। आशा है कि नवनिर्वाचित सदस्यगण सभी का सहयोग लेकर स्टेशन लोधीपारा सर्किल को एक आदर्श सर्किल एवं स्वस्थ समाज बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।
इस कार्यक्रम में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अधीन जंघेल, महासचिव दीपक जंघेल, देवराज जंघेल, कृपा जंघेल, श्रवण जंघेल, ओम जंघेल सहित सर्किल के सभी सदस्य उपस्थित थे।






