ग्राम धमनी में वन जन संगोष्ठी का आयोजन

Forest public seminar organized in village Dhamani

ग्राम धमनी में वन जन संगोष्ठी का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन पर जोर

बलौदाबाजार। विकासखंड पलारी अंतर्गत महानदी के तट पर स्थित ग्राम धमनी के वन विश्राम गृह में गुरुवार क़ो वन प्रबंधन समिति एंव ग्राम पंचायत के साथ वन जन संगोष्ठी क़ा आयोजन  किया गया। संगोष्ठी में वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील सहित वन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन पर जोर देते हुए प्लास्टिक व पॉलीथिन के उपयोग नहीं करने पर जोर दिया गयज्ञं संगोष्ठी में अधिकारियों ने वन की सुरक्षा, पेड़ की सुरक्षा सहित वन क़ो प्लास्टिक मुक्त करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही वीट प्रभारी मनबोधन टंडन द्वारा वन परिसर धमनी परिवृत रोहासी अंतर्गत की जानकारी दी गई। वन जन संगोष्ठी में ग्राम पंचायत धमनी के सरपंच हरदयाल पैकरा, उपसरपंच मिनेद्र कुमार यादव, जनपद सदस्य चंद्र कुमार पैकरा, राम नारायण यादव, अध्यक्ष वन प्रबंधन समिति वन परिक्षेत्र अधिकारी उषा ठाकुर उपस्थित थे।