ब्राजील में अध्ययन दल में राजाराम त्रिपाठी
Rajaram Tripathi in the study team in Brazil
रायपुर। भारत और ब्राज़ील के 75 वर्षों के कूटनीतिक संबंधों के उपलक्ष्य में, ब्राज़ील सरकार द्वारा कृषि और संबद्ध क्षेत्रों पर एक महत्वपूर्ण अध्ययन दौरे का आयोजन किया जा रहा है। ब्राज़ील अध्ययन यात्रा दिसंबर 2024 का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग और व्यापार के नए अवसरों की पहचान करना और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। इस यात्रा में भारत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों में से एक डॉ. राजाराम त्रिपाठी, देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बस्तर के डॉ. राजाराम त्रिपाठी भारतीय कृषि जगत के चर्चित चेहरों में से एक हैं। देश के सर्वश्रेष्ठ किसान राष्ट्रीय पुरस्कार पांच बार जीत चुके हैं। साथ ही भारत का सर्वश्रेष्ठ निर्यातक होने का भी सम्मान प्राप्त है। जिन्हें एमएफओआई 2023 सम्मान 'रिचेस्ट फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड' प्राप्त है। ब्राज़ील दौरे में डां. त्रिपाठी ब्राज़ीलियाई कृषि विशेषज्ञों, संस्थानों, उच्चाधिकारियों और किसानों के साथ ज्ञान और अनुभव साझा करेंगे। ब्राज़ील की उन्नत कृषि तकनीकों और सतत कृषि पद्धतियों को समझकर, वे भारतीय किसानों के लिए नए अवसर और संभावनाएं तलाशने की दिशा में कार्य करेंगे।डॉ. त्रिपाठी न केवल कृषि क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को प्रोत्साहित करेंगे बल्कि भारतीय कृषि की ताकत और संभावनाओं का प्रतिनिधित्व भी करेंगे।यह यात्रा भारतीय कृषि के लिए एक नई राह खोलेगी, वहीं डॉ. त्रिपाठी का अनुभव भारतीय किसानों को वैश्विक मंच पर सशक्त रुप से खड़ा कर सकेगा।






