रायपुर पुलिस ने नष्ट की करोड़ों की अवैध शराब

Raipur police destroyed illegal liquor worth crores

रायपुर पुलिस ने नष्ट की करोड़ों की अवैध शराब

रायपुर। रायपुर पुलिस ने शनिवार को 18804 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। इस दौरान एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

दरअसल, रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने आबकारी अधिनियम के तहत वर्षो से जब्त शराब को नष्ट करने के निर्देश दिये थे। एसएसपी की मौजूदगी में शनिवार को 32 थानों की जब्त 18804 लीटर शराब को नष्ट किया गया। थाना माना परिसर में इन शराबों को लाया गया और नष्ट किया गया।

जब्त शराब की कुल कीमत 1.20 करोड़ थी। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी के द्वारा गठित समिति जिसमें अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, उपायुक्त आबकारी जिला रायपुर रामकृष्ण मिश्रा, नगर पुलिस अधिक अमन रमन झा, निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा थाना तेलीबांधा, निरीक्षक विनय बघेल थाना टिकरापारा, निरीक्षक भावेश गौतम की मौजूदगी में थाना माना परिसर में की गई।