राष्ट्रपति ने 264वें सत्र का सत्रावसान किया

President adjourned the 264th session

राष्ट्रपति ने 264वें सत्र का सत्रावसान किया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के 264वें सत्र का सत्रावसान कर दिया है। राज्यसभा सचिवालय ने बृहस्पतिवार देर रात बताया कि राष्ट्रपति ने 264वें सत्र का सत्रावसान करने की घोषणा की है। सत्र की शुरुआत 27 जून को हुई थी और तीन जुलाई को इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।