शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स चढ़ा
Positive start in stock market, Sensex rises
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन हरियाली दिखी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 180 अंकों तक उछला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 24900 के पार पहुंच गया। सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 269.13 (0.33%) अंकों की बढ़त के साथ 81,730.98 के स्तर पर जबकि निफ्टी 82.11 (0.33%) अंकों की मजबूती के साथ 24,939.40 पर कारोबार करता दिखा।






