समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : मेहनत का वाजिब दाम मिलने से खुश हैं किसान
Paddy purchase at support price: Farmers are happy to get fair price for their hard work
ऑन लाईन टोकन व्यवस्था से समय की हो रही बचत
बिलासपुर। धान खरीदी पर्व को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेहनत का वाजिब दाम मिलने से किसान खुश हैं। बिल्हा विकासखंड के हरदीकला धान खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए किसान समिति में धान खरीदी के लिए की गयी व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। ऑन लाईन टोकन व्यवस्था से किसानों के समय की बचत हो रही है। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। किसानों ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने माटीपुत्रों का सच्चा सम्मान किया है।
हरदीकला धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए किसान ओमकार प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने 60 क्विंटल धान के लिए टोकन कटाया है। उन्होंने कहा कि यहां सारी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी है। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि 3100 रूपए क्विंटल में धान खरीद कर सरकार ने किसानों की मेहनत का एक-एक दाना खरीदा है। उन्हें धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आई। भुजबल यादव ने 50 क्विंटल धान इस केंद्र में समर्थन मूल्य पर बेचा है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र में टोकन व्यवस्था शानदार है। धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्र में किसानों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वे धान बिक्री की व्यवस्था से बहुत प्रसन्न हैं। सभी किसानों ने एक स्वर में कहा कि वे छत्तीसगढ़ सरकार के आभारी है, जिससे उनके जीवन में खुशहाली का दौर आया है।






