अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारपुर-चांदनी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन      

On the occasion of International Yoga Day, a five-day yoga training camp was organized in Biharpur-Chandni.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारपुर-चांदनी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन      

रायपुर, 16 जून 2026
12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम योग फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ आयु के लिए योग) को ध्यान में रखते हुए आयुष विभाग द्वारा सूरजपुर जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) बिहारपुर-चांदनी सूरजपुर में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह योग प्रशिक्षण शिविर 17 जून 2026 से 21 जून 2026 तक शासकीय आयुर्वेद औषधालय, बिहारपुर- चांदनी, जिला सूरजपुर में आयोजित होगा। शिविर का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
         शिविर में योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही बढ़ती आयु में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में योग की भूमिका के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। आयुष विभाग ने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों से अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में भाग लेकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग सत्र का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। योग शिविर के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण एवं जन-जन तक योग के लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोग शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ रह सकें।