सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क विभाग ने जिले के समग्र उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाया

On completion of one year of the government, the Public Relations Department organized a photo exhibition based on the overall achievements of the district

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क विभाग ने जिले के समग्र उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाया

- शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं, कार्यक्रमों को रेखांकित किया गया

मोहला। राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने पर जिले में हुए समग्र उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए जिला जनसंपर्क विभाग मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी द्वारा स्थानीय बस स्टैंड मोहला में फोटो प्रदर्शनी लगाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व राज्य असीम संभावनाओं की ओर अग्रसर हो रहा है। राज्य के सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन से राज्य खुशहाल हो रहा है। प्रदेश के साथ ही जिला मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से जिला तरक्की की ओर अग्रसर हो रहा है।

जनसंपर्क विभाग मोहला  द्वारा राज्य सरकार के द्वारा एक साल में किए गए विकास की गौरव गाथा को रेखांकित करते हुए लगाए गए फोटो प्रदर्शनी का आज सैकड़ों लोगों ने अवलोकन किया। स्कूली विद्यार्थियों, कॉलेज के विद्यार्थियों, मीडिया के प्रतिनिधियों, यात्रीगणों, आम नागरिकों, अधिकारी - कर्मचारियों  और बड़ी संख्या में युवाओं ने स्टॉल में पहुंचकर अवलोकन किया। शासन द्वारा   जनकल्याण के लिए किए गए कार्य से रूबरू हुए। जनसंपर्क विभाग  से सहायक संचालक हेमलाल प्रभाकर,  सहायक ग्रेड-3 भगत सिंह सलामे, फोटोग्राफर अशोक सलामे, जिला समन्वयक नितिन ठाकुर, वाहन चालक मोहित साहू ने स्टॉल में आए आगंतुकों का  अभिनंदन किया।