इंदौर में शोर पर लगाम... एक हजार मोडिफाइड साइलेंसर पर महिला टीआई ने चलाया रोड रोलर
Noise control in Indore... Woman TI drives road roller on 1000 modified silencers
इंदौर। पिछले कुछ माह से यातायात प्रबंधन द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक दो हजार से अधिक मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं।
बुधवार को यातायात प्रबंधन द्वारा होलकर कॉलेज से लगे सर्विस रोड पर रोड रोलर से एक हजार साइलेंसर नष्ट किए गए। कई वाहन चालक बुलेट (दोपहिया) में मोडिफाइड साइलेंसर लगा लेते है और तेज आवाज निकलते हुए गुजरते हैं, जिससे अन्य वाहन चालक परेशान होते हैं।
143 साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं
यातायात प्रबंधन पिछले कुछ माह से बुलेट में लगे मोडिफाइड साइलेंसर को जब्त करने की कार्रवाई कर रहा है। अब तक दो हजार 143 साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं।
बुधवार सुबह होलकर साइंस कालेज से लगे लेकर सर्विस रोड पर यातायात प्रबंधन टीम ने कतार में एक हजार से अधिक साइलेंसर बिछाए और फिर रोड रोलर से सभी साइलेंसर को जब्त कर दिया गया।
पटाखे जैसी आवाज निकलती है
यातायात प्रबंधन एडीसीपी अरविंद तिवारी ने बताया कि कई वाहन चालक अपने वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर लगवा लेते हैं, जिसके बाद पटाखे जैसी तेज आवाज निकालते हैं, जिससे आसपास से निकल रही महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को खासी परेशानी होती है।






