युक्तियुक्तकरण से राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हो रहा पालन

National Education Policy is being followed through rationalization

युक्तियुक्तकरण से राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हो रहा पालन

उरकुरा प्राथमिक स्कूल में समुचित शिक्षिकों की हुई नई पदस्थापना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश सहित जिलों में शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए युक्तियुक्तकरण किया गया है। जिले के उरकुरा स्कूल सहित आस पास के करीब आधे दर्जन से अधिक गांव के बच्चें शिक्षा प्राप्त करते है। यहां स्कूली बच्चों की दर्ज संख्या 466 है। कुछ समय पहले यहां 8 शिक्षक थे। इतने शिक्षकों को शिक्षण कार्य में कठिनाई होती थी। युक्तियुक्तकरण के निर्देश के बाद समीक्षा करने पर यह समस्या पाई गई। इसके बाद प्रक्रिया पूर्ण कर 7 शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। सभी शिक्षकों ने शाला में अपनी अधिकारिक रूप से अपना दायित्व संभाल लिया है। अब यहां पर बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई नही होगी और परिणाम भी अच्छा आएगा।

शिक्षकों की उपलब्धता से न केवल पढ़ाई के स्तर पर सुधार होगा बल्कि विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों में भी हर्ष का वातावरण व्याप्त होगा। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध है।