पति ने की पत्नी की हत्या, ताने से नाराज होकर वारदात को दिया अंजाम
Husband kills wife, angry at taunts, commits the crime
बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के खजरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति राजेश साहू अपनी पत्नी कुंती साहू के तानों से नाराज था। बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा शराब पीने और काम नहीं करने को लेकर ताना मारने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच एसडीओपी विजय ठाकुर के नेतृत्व में की जा रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।
फिलहाल बिलाईगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






