9 अप्रैल को ग्राम शेर महासमुंद एवं पिलवापाली पिथौरा में मोबाईल कैम्प शिविर आयोजित
Mobile camp organized in village Sher Mahasamund and Pilwapali Pithora on 9th April
महासमुंद 8 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं असंगठित कर्मकार मण्डल के श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण के लिए जिले में मोबाइल कैम्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 30 अप्रैल 2026 तक जिले के विभिन्न विकासखण्डों के नगरीय निकायों, वार्डों और ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे हैं।
श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र ने बताया कि इसी क्रम में इस सप्ताह भी अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें 09 अप्रैल को विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम शेर तथा विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम पीलवापली में शिविर लगाया जाएगा। वहीं 10 अप्रैल को विकासखण्ड बसना के ग्राम जोगीपाली और विकासखण्ड बागबाहरा के नगरपालिका क्षेत्र बागबाहरा के इंदिरा गांधी वार्ड में श्रमिक पंजीयन हेतु कैम्प आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों में श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जाएगी। इसके लिए श्रमिकों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का), बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा। असंगठित कर्मकार के नए पंजीयन हेतु आय प्रमाण पत्र भी साथ लाना आवश्यक है।
श्रम विभाग द्वारा जिले के सभी श्रमिकों से अपील की गई है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के हेल्पलाइन नंबर 0771-3505050 पर संपर्क किया जा सकता है।






