सांसद विजय बघेल ने प्रगति नगर में किया सियान सदन का लोकार्पण

MP Vijay Baghel inaugurated the Cyan Sadan in Pragati Nagar

सांसद विजय बघेल ने प्रगति नगर में किया सियान सदन का लोकार्पण

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 30 प्रगति नगर राम जानकी मंदिर पानी टंकी के पास केम्प 1 भिलाई में सर्वसुविधायुक्त सियान सदन भवन का लोकार्पण सांसद विजय बघेल के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने पूर्व विधायक स्व विद्यारतन भसीन को याद करते हुए कहा कि आज वो नहीं है लेकिन हम सभी के दिलों में वे बसतें हैं। यह सियान सदन स्वर्गीय भसीन की ही सोच का साकार रूप है। आज उनकी पुत्री दिव्या मक्कड़  हमारे बीच में मौजूद हैं।

लोकार्पण समारोह में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ मिश्रा, कैंप मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रश्मि साव, वार्ड पार्षद सत्यदेवी राजकुमार जायसवाल, प्रियंका भोला साहू, भोज राज सिन्हा, संतोष मौर्या, जलंधर सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अत्यधिक संख्या में उपस्थित थे।