विधायक ललित चंद्राकर ने जनता दरबार में समस्याएं सुनी, किया निराकरण

MLA Lalit Chandrakar heard the problems in the public court and resolved them

विधायक ललित चंद्राकर ने जनता दरबार में समस्याएं सुनी, किया निराकरण

भिलाई। विधायक ललित चंद्राकर में शुक्रवार को अपने निवास पर लगे जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी और निराकरण किया। लोगों ने विधायक के सामने सीवरेज, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास, नाली, बिजली लाइन, स्कूलों में टीचर, राजस्व प्रकरण, बाटा हिस्सा ,नामांतरण, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, बरसात में गावों में कीचड़ समस्याएं , बिजली की समस्या रखी। 

विधायक ने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समय पर समाधान करने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि वे लोगों की सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। विधायक ने आगे कहा की प्रति दिन क्षेत्र की जनता से शिष्टचार भेंटकर उनकी समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को निर्देशित त्वरित निराकरण किया जाता हैं। जानता की समस्या का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है।