गौरेला निकाय में साफ-सफाई, पानी, प्रकाश व्यवस्था ठीक करने बैठक आयोजित 

Meeting held to improve cleanliness, water and lighting in Gaurela body

गौरेला निकाय में साफ-सफाई, पानी, प्रकाश व्यवस्था ठीक करने बैठक आयोजित 

पार्षदों से सामंजस्य बनाकर व्यवस्था ठीक करने कलेक्टर ने सीएमओ को दिए निर्देश 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 अप्रैल 2026 नगर पालिका परिषद गौरेला में साफ-सफाई, पानी, प्रकाश एवं नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के संबंध में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परिषद के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी तापस शर्मा सहित सभी वार्डों के पार्षद उपस्थित थे। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं एवं कमियों से अवगत कराया।
    कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नारायण साहू को पार्षदों से सामंजस्य बनाकर व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को ले कर किसी तरह से वैचारिक मतभेद नहीं होना चाहिए। गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए, आवश्यकता अनुसार टैंकर की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने। उन्होंने कहा कि अधूरे नाली निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता से पूंर्ण कराऐं तथा जहां नाली की आवश्यकता है तत्काल टेंडर बुलाकर कार्य पूंर्ण कराऐ। अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे ने जर्ज हो चुके विद्युत पोलों को रिप्लेस करने का सुझाव दिया। बैठक में एसडीएम पेण्ड्रारोड श्री विक्रांत अंचल, कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल श्री एनपी सिंह सहित निकाय से अन्य अधिकारी उपस्थित थे।