बलिदानी आशुतोष मिश्र का पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, देवरिया में शोक की लहर

Martyr Ashutosh Mishra's body reached his native village, wave of mourning in Deoria

बलिदानी आशुतोष मिश्र का पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, देवरिया में शोक की लहर
देवरिया। राजस्थान के बिकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नार्थ कैंप में तोप अभ्यास के दौरान सेना के जवान आशुतोष मिश्र बलिदान हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को करीब पौने दो बजे उनके पैतृक गांव मईलौटा पहुंचा तो वहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे। इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गईं।

चारो तरफ शोक का माहौल छा गया। लोग अपने आंख में आंसू लिए हुए थे। हर तरफ आशुतोष मिश्र अमर रहे के नारे गूंजने लगे। गांव में पहले से मौजूद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, एसडीएम अंगद यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी परिवार के लोगों को सांत्वना देते रहे।

बलिदानी के बड़े भाई अरविंद मिश्र, पत्नी अनीता देवी, बेटा सत्यम व बेटी ज्योति व उनके चाचा तथा परिवार के अन्य सदस्यों को रोते–रोते बुरा हाल है।