सीयूटीएस के संस्थापक महासचिव से मिले मनोहर गौशाला के ट्रस्टी
Manohar Gaushala trustees met the founding general secretary of CUTS
रायपुर। दिल्ली के डॉ. बीआर अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र जनपथ में मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसाइटी (सीयूटीएस) के संस्थापक महासचिव प्रदीप सिंह मेहता से मुलाकात की। इस दौरान मेहता ने डॉ. जैन से मनोहर गौशाला के संबंध में पूरी जानकारी ली।
इस मौके पर डॉ. जैन के गोबर से बने चिप वाला रेडिएशन कंट्रोल विजिटिंग कार्ड को महासचिव ने लॉन्च किया और मनोहर गौशाला में गोबर से बनने वाले उत्पाद की सराहना की। बता दें कि प्रदीप सिंह मेहता जयपुर स्थित कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसाइटी के संस्थापक महासचिव हैं। यह भारत के सबसे बड़े उपभोक्ता समूहों में से एक है और इसका कार्यालय लंदन, लुसाका, नैरोबी, हनोई और जिनेवा में हैं। 1983-84 में स्थापित, कट्स इंटरनेशनल ने अब 30 वर्ष पूरे कर लिए हैं। मेहता ने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल (हायर सेकेंडरी), कोलकाता विश्वविद्यालय के सेंट जेवियर्स कॉलेज (बी. कॉम) और जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा प्राप्त की है।






