महारानी अहिल्या बाई होलकर 300वीं जन्मजयंती कार्यक्रम का समापन 31 मई को
Maharani Ahilya Bai Holkar 300th birth anniversary program will conclude on May 31
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला की बैठक गुरुवार शाम जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आहूत की गई उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य पुण्यश्लोका महारानी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जन्म जयंती कार्यक्रम के समापन पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम हेतु जिला पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देना और पूर्ण जानकारी प्रदान करना था ।
बैठक में आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि 19 से लेकर 31 मई तक पुण्यश्लोका महारानी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रदेश जिला एवं मंडल स्तर पर चलाए गए 31 मई को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा उक्त कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में उपस्थित रहेंगे जहां वे समाज की विभिन्न वर्गों की महिलाओं और रायपुर शहर जिला अंतर्गत सभी 20 मंडल अध्यक्षों को सम्मानित करेंगे आप सभी जिला एवं पदाधिकारियों से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम में आप सभी को प्रदत्त दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें एवं महारानी अहिल्या बाई होलकर 300 वीं जन्मजयंती कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन किया जाए ।
जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत बैठक में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री सत्यम दुवा, उपाध्यक्ष गोपी साहू, अकबर अली, मनीषा चन्द्राकर, श्यामा चक्रवर्ती, अमित मैशेरी, तुषार चौपडा, संजय तिवारी, हरीश ठाकुर, सोनू सलूजा, सुभाष अग्रवाल, रमेश मिरघानी, जीतेन्द्र गोलछा, अनिल बाघ, वंदना राठौर, विशाल भूरा, मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी, मनीष नागौड़े,, राम प्रजापति, पुरुषोत्तम मोवले, विनय जैन, भागीरथी यादव, भीमवंत निषाद, योगेश साहू, सचिन मेघानी, चैतन्य टावरी, सचिन सिंघल, मंडल महामंत्री राजू बिरनानी, भूपेंद्र रतन डागा, राकेश सिंह, संजय सिंह, जितेन्द्र साहू, मो. आसिफ, संतोष राव सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






