कोहली के Delhi vs Railways मैच की होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Kohli's Delhi vs Railways match will be live streamed
इंदौर। रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली ने 13 साल वापसी हुई। इसको कोहली के फैंस ने एक ऐतिहासिक पल बन दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ खेले जा रहे ग्रुप डी मैच के पहले दिन हजारों प्रशंसक केवल उनको देखने के लिए ही पहुंचे थे।
यह एक सामान्य घरेलू मुकाबला है, लेकिन कोहली की रणजी के रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी ने इसे एक खास मैच बना दिया। उनकी भागीदारी की घोषणा होते ही इस मैच को लेकर फैंस का उत्साह बहुत हाई हो गया था।
कोहले के लिए फैंस का दिखा उत्साह
- कोहली का दिल्ली क्रिकेट टीम के लिए खेलना एक बड़ी बात है, क्योंकि वह 13 साल बाद वापसी कर रहे थे। मौजूदा समय में वह इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। उनको देखने के लिए स्टेडियम के आस-पास की संकरी गलियों में उत्साही फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
- स्टेडियम के खचाखच भरे होने की वजह से यह मैच बाकी घरेलू मैचों से बहुत अलग था, जहां आमतौर पर खाली स्टैंड देखने को मिलते हैं। फैंस को मुफ्त प्रवेश दिया गया था। उनको प्रवेश देने के लिए सिर्फ आधार कार्ड देखा गया था।
- इस मैच ने दिखाया कि कोहली के प्रति फैंस की दीवानगी परमानेंट है। इस मैच से कोहली के जुड़ने से प्रसारण अधिकार धारक भी इस मैच को कवर करने के लिए दौड़ पड़े। कोहली के हर कदम को मीडिया, फैंस और क्रिकेट से जुड़े लोग उत्साह से देख रहे थे।
-
कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
कोहली के इस मुकाबले का अब लाइव स्ट्रीम होगा। जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर इस मैच का प्रसारण हो रहा है। यह मैच 30 जनवरी से 3 फरवरी तक अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान आप स्टेडियम में जाकर भी फ्री में मैच देख सकते हैं।






