गेहूं, रागी और ज्वार के आटे में से किसकी रोटी है आपके लिए बेस्ट
Whose roti is best for you among wheat, ragi and jowar flour
इंदौर। आजकल डाइटिंग के एक्सपर्ट इतने प्रकार की डाइट लेकर आते हैं कि इनफॉर्मेशन का ओवरलोड होता जा रहा है। इस जानकारी की द्वंद में ये निर्णय लेना कठिन हो जाता है कि वाकई हेल्दी क्या है और अनहेल्दी क्या है। अनाज किसी भी डाइट का इंस्टेंट एनर्जी का स्त्रोत होता है।
मगर, इसमें भी तमाम तरह के अनाज पाए जाते हैं जैसे गेहूं, रागी, ज्वार आदि। लोगों में इस बात को लेकर हर समय दुविधा रहती है कि असल में क्या है बेस्ट इन तीनों अनाज में। आइए आज इस दुविधा का समाधान निकालते हैं और जानते हैं कि आखिर ज्वार, रागी और गेहूं में क्या है आपके लिए बेस्ट।
रागी के आटे के फायदे
रागी एक ग्लूटन फ्री अनाज होता है, जो कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है। 100 ग्राम रागी में लगभग 344 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। गेहूं और ज्वार की तुलना में रागी में सबसे अधिक कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है।
गेहूं की तुलना में रागी में अधिक फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन क्रिया में सहायक होता है। ये हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाता है। अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होने के कारण रागी कब्ज़ से राहत दिलाता है और वेट लॉस में भी सहायक होता है।
डायबिटिक व्यक्ति के लिए रागी बेस्ट विकल्प माना जाता है। रागी में ढेर सारे एमिनो एसिड भी पाए जाते हैं, जैसे ट्रिप्टोफैन, वलाइन, मैथिओनिन आदि जो मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देते हैं और टिश्यू रिपेयर में मदद करते हैं।






