जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को दी गई 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
Jagdalpur: Financial assistance of Rs 8 lakh given to 02 families affected by natural disaster
जगदलपुर 20 नवंबर 2025 कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर द्वारा तहसील बस्तानार ग्राम मूतनपाल निवासी बिजलू की मृत्यु सांप काटने से पिता जनकू तथा तहसील बकावण्ड ग्राम पीठापुर निवासी त्रिलोचन की मृत्यु पानी में डूबने से पिता लोकुराम को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।






