देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Heavy rain warning in 15 states of the country

देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देश के 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम सहित दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में भी आज हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।  

मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि 17-18 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। 

अगले 24 घंटे के दौरान यहां होगी बारिश

17 से 20 जून के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है। 21 और 22 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है।

भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बुधवार तक राष्ट्रीय राजधानी के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर में आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज शाम तक हल्की बारिश हो सकती है।