बिना एंट्री के सोसायटी में घुसा... कुछ देर घुमा और फिर 14वीं मंजिल से लगा दी छलांग; सुसाइड नोट में बताई वजह

He entered the society without entry... roamed around for a while and then jumped from the 14th floor; Reason mentioned in suicide note

बिना एंट्री के सोसायटी में घुसा... कुछ देर घुमा और फिर 14वीं मंजिल से लगा दी छलांग; सुसाइड नोट में बताई वजह
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआइपी एड्रेस सोसायटी निवासी एक शख्स ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस को साढ़े 12 बजे मिली सूचना

सूचना पर पुलिस मौके पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, रामकुमार गोयल नामक व्यक्ति की मौत की सूचना दोपहर साढ़े 12 बजे मिली थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

वीवीआईपी एड्रेस सोसायटी का है मामला

यह घटना राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी एड्रेस सोसायटी की है। बताया गया कि एक युवक शुक्रवार को इस सोसायटी में आया और 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक तुषार गोयल (27 वर्ष) पटेल नगर बी ब्लाक में रहते थे।
पुलिस की जांच में पता चला कि आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे वे घर से करीब चार किलोमीटर दूर राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटी में आये और बिना एंट्री कराए सीधे सोसायटी के अंदर चले गए।

गार्ड ने एओए को दी सूचना

इसके बाद काफी देर तक वे सोसायटी के अंदर ही घूमते रहे। फिर कुछ देर बाद लिफ्ट में चले गए। लिफ्ट के जरिये वह 14वीं मंजिल पर पहुंचे और अचानक से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद गार्ड ने मामले की सूचना एओए को दी।