AAP की तीसरी लिस्ट जारी, पार्टी ने बागी कैलाश गहलोत के सामने किसे दिया टिकट?
AAP's third list released, who did the party give ticket to against rebel Kailash Gehlot?
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सिर्फ एक उम्मीदवार का नाम है। पार्टी ने नजफगढ़ सीट से तरुण यादव को मैदान में उतारा है। बता दें, बुधवार को ही तरुण यादव अपनी पार्षद पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। बता दें, नजफगढ़ सीट से कैलाश गहलोत दो बार के विधायक रह चुके हैं।






