गौरेला पेंड्रा मरवाही : आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल 25 सितंबर को
Gorela Pendri Marwahi: Mock drill on disaster management to be held on September 25
यह एक अभ्यास प्रक्रिया है, अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखें, घबराएं नहीं
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 सितम्बर 2025 राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में 25 सितंबर गुरुवार प्रातः 8 बजे गगनई नेचर कैम्प मरवाही में बाढ़ आपदा पर और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पेण्ड्रा में हॉस्पिटल बिल्डींग गिर जाने पर मॉक ड्रिल आयोजित किया जायेगा। यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्दे श्य से आयोजित किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती लेना कमलेश मंडावी ने नागरिकों से अपील किया है कि अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा है कि यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें। अफवाहों से बचें तथा दूसरों को सही जानकारी प्रदान करें। आप सभी से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।आपका सहयोग इस मॉक ड्रिल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।






