मनगट्टा-बनबघेरा के जंगल में जुआ खेलते जुआरी गिरफ्तार

Gamblers arrested for gambling in Mangatta-Banbaghera forest

मनगट्टा-बनबघेरा के जंगल में जुआ खेलते जुआरी गिरफ्तार

राजनांदगांव। मनगट्टा-बनबघेरा के जंगल में सोमनी थाना, कोतवाली, चिखली चौकी, पुलिस लाइन और सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने दबिश देकर जुआ खेल रहे डेढ़ दर्जन जुआरियों को पुलिस ने नगदी रकम 47 हजार 300 रुपए और 52 पत्ती ताश, 2 नग की-पेड मोबाइल, 8 नग एनराईड मोबाइल, 17 नग दो पहिया वाहन कुल जुमला कीमती 9 लाख 11 हजार 300 रुपए के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार जुआरियों में शुभम देवांगन 27 वर्ष निवासी नंदई रोड कुआ राजनांदगांव, रामेश्वर यादव निवासी जमातपारा वार्ड राजनांदगांव, दिनेश यादव 34 वर्ष निवासी गुरूनानक चीक राजनांदगांव, लक्ष्मण साहू 42 साल निवासी पेंड्री वार्ड नं. 20 राजनांदगांव, जयप्रकाश 52 साल निवासी बजरंगपुर नवागांव राजनांदगांव, श्यामु सोनकर 51 साल निवासी सागर नगर राजनांदगांव, गुपेश कुमार निर्मलकर 44 साल निवासी अर्जुन्दा महरापारा बालोद, सुनील जांगडे 39 साल निवासी स्टेशनपारा 16 खोली राजनांदगांव, उत्तम भारती 42 साल निवासी कुंआ चौक नंदई राजनांदगांव, मोहम्मद अख्तर 36 साल निवासी छुईखदान टिकरीपारा खैरागढ़ जिला, ताजु शेख 54 साल निवासी कोहका रूंगटा कॉलेज कुरूद रोड सुपेला भिलाई जिला दुर्ग, खेमचंद साहू 40 साल निवासी बजरंगपुर नवागंव राजनांदगांव, अश्वनी कुमार लोधी 2 साल निवासी ग्राम शाखा कोर्राय छुईखदान जिला केसीजी, सुरेन्द्र साहू 32 साल निवासी चमारराय टोलागांव राजनांदगांव एवं दीपक राजपूत 32 साल निवासी क्लब चौक बसंतपुर राजनांदगांव के फड़ एवं पास से नगदी रकम 47 हजार 300 रुपए, घटनास्थल से 52 पत्ती ताश, 02 नग की-पैड मोबाईल, 8 नग एनरॉइड मोबाईल, 17 नग दो पहिया वाहन कुल जुमला 9 लाख 11 हजार 300 रुपए के जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत कार्रवाई किया गया।