धार में सड़क दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत, झाबुआ से शादी में शामिल होने आ रहे थे
Four people travelling in a car died in a road accident in Dhar, they were coming from Jhabua to attend a wedding
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के बोधवाड़ा गांव में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये सभी झाबुआ से एक शादी समारोह में शामिल होने धार आ रहे थे। तिरला क्षेत्र में कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। पुलिस चारों के नाम पता करने की कोशिश कर रही है। इसी के साथ उस वाहन की तलाश भी की जा रही है जिससे कार टकराई थी।






