Delhi-UP में कोहरे बढ़ाई मुश्किलें, सैकड़ों उड़ानें व ट्रेन प्रभावित
Fog increases problems in Delhi-UP, hundreds of flights and trains affected
इंदौर। शुक्रवार शाम से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित हरियाणा में घना कोहरा पड़ा, जिसने आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी कम हो गई, जिसने लोगों राहत दी है। दोपहर के बाद लोगों ने खूब धूप भी सेकी।
मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चादर बिछ गई, जिससे विजिबिलिटी जीरो हो गई। इस मौसम का असर हवाई, रेल और सड़क यातायात पर भी पड़ा है।
दिल्ली में कोहरे का दिखा असर दिल्ली में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। श्रीनगर और अमृतसर एयरपोर्ट पर भी उड़ानें रद्द हुईं और देरी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मैदानी इलाकों में कोहरे का असर जारी रहेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कई इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई।
कोहरे के कारण लगभग 100 ट्रेनें लेट हो गईं। दिल्ली से रवाना होने वाली 41 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया। पंजाब के तीन जिलों में भी दृश्यता शून्य रही।






