राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित
District level program organized on the occasion of National Voters Day
सुकमा।15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुकमा सुबोध मिश्रा शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नए मतदाताओं को एपिक कार्ड प्रदान कर और बैच लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी मतदाताओं को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नोडल अधिकारी स्वीप प्रोफेसर शशिकांत ध्रुवे और बीएलओ सेसेट्टी राजा को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर कार्य करने के लिए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। लोकसभा निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने युवा मतदाताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सूरज कश्यप, एसडीएम सुकमा सुश्री मधु तेता, तहसीलदार सुकमा अनिल ध्रुव तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।






